ब्रेकिंग न्यूज

8 मई तक बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट


उत्तर प्रदेश में मौसमी उलटफेर का सिलसिला अब 2 दिन और बढ़ गया। यानी 6 मई की बजाय 8 तक बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। लगातार बारिश और तेज हवाओं से अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है। 5 मई शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री तक दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा है।मौसम विभाग के मुताबिक, 7 और 8 मई को बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। यानी, बारिश का दौर एक बार फिर से शुरू हो सकता है। हालांकि, आज मौसम सामान्य रहेगा।आज मौसम सामान्य रह सकता है। कुछ जिलों में कम दबाव होने के चलते छिटपुट बारिश लोकल स्तर पर हो सकती है। 50 किमी. की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में हल्की धूप है। कानपुर में भी कभी धूप तो कभी बादल छा रहे हैं। बरेली में हल्की धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी के भी आसार हैं। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री पहुंचने का पूर्वानुमान है।

कोई टिप्पणी नहीं