ब्रेकिंग न्यूज

विधान परिषद के लिए सीएम योगी ने किया मतदान


उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर हो रहे उप चुनाव के तहत आज मतदान होगा। विधानभवन के तिलक हॉल में विधानसभा के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शाम चार बजे तक होगा। दोनों रिक्त सीटों के लिए दो अलग-अलग मतदान बूथ बनाए गए हैं। मतदान के एक घंटा बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रात्रि नौ बजे तक उप चुनाव के नतीजे सामने आ सकते हैं।विधान परिषद की दो सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले मतदान किया। मतदान के लिए अन्य विधायक भी पहुंचने लगे हैं। गुप्त मतदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मतदान करने के बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी वोट डाला। उनके साथ सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी थे। उन्होंने वोट करने के बाद कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कहा कि ये गुप्त मतदान है। बृजेश पाठक और ओमप्रकाश राजभर मतदान करने के बाद हाथ मिलाते हुए एक साथ निकले।विधानसभा सचिवालय ने मतदान के लिए विधान भवन स्थित तिलक हॉल में दो मतदान कक्ष बनाए हैं। रिटर्निंग अधिकारी  ने बताया कि दोनों सीटों पर गुप्त मतदान होगा। सभी 403 विधायक मतदान करेंगे। मतदान के बाद मतपत्र किसी भी व्यक्ति या चुनाव अभिकर्ता को दिखाने की इजाजत नहीं होगी। मतदान के बाद मतगणना होगी। शाम 6 बजे तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। भाजपा से पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह व सपा से रामजतन राजभर और रामकरन निर्मल चुनाव लड़ रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं