ब्रेकिंग न्यूज

गंगा नदी में नाव पलटी, 3 की मौत


बलिया जिले में सोमवार सुबह गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। 15 से 20 लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि नाव पर 30 से ज्यादा लोग सवार थे।सभी मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। घाट पर मौजूद नाविकों ने 6 लोगों को नदी से बाहर निकाला है। सभी को अस्पताल भेजा गया है।

प्रशासन के साथ स्थानीय लोग बचाव में जुटे हुए हैं। हादसा फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर घाट पर हुआ है।घटनास्थल पर जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर सहित कई आलाधिकारी मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि एक ही नाव पर तीन से चार परिवार के लोग शामिल थे। बच्चे के मुंडन संस्कार के कार्यक्रम को कराने के लिए ये परिवार गंगा के उस पार जा रहा था तभी बीच नदी में ही हादसा हो गया।नाव पलटने के मुख्य कारण का पता नहीं चल सका है। जानकारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अब तक शवों की पहचान तक नहीं हो सकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं