ब्रेकिंग न्यूज

पुलिस टीम ने मारा छापा, किशोरी को देह व्यापार से मुक्त कराया


कानपुर में कल्याणपुर थाने के सामने स्थित CTS बस्ती में चल रहे देह व्यापार का शुक्रवार को भंडाफोड़ हुआ। प्रयागराज की एक NGO की शिकायत पर कल्याणपुर अपर पुलिस अधीक्षक ने छापा मारकर देह व्यापार में जबरन ढकेली गई किशोरी को बरामद किया। वहीं देह व्यापार संचालिका समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रयागराज की एक NGO को CTS बस्ती में संचालित देह व्यापार में एक किशोरी को जबरन इस्तेमाल किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर NGO की एक टीम ने शुक्रवार को कल्याणपुर अपर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय से संपर्क किया। किशोरी की बरामदगी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी बेस्ट की क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर किशोरी की बरामदगी की योजना बनाई।NGO का एक सदस्य ग्राहक बनकर CTS बस्ती में देह व्यापार का संचालन करने वाली हीरा नाम की महिला के पास पहुंचा। यहां सौदा तय हो जाने के बाद सामने आई किशोरी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारकर किशोरी को बरामद किया। साथ ही देह व्यापार कराने वाली हीरा उसके पति सुभाष किशोरी को बेचने वाली महिला रेखा समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं