ब्रेकिंग न्यूज

इनोवा कार पेड़ से टकराई, 6 की मौत 8 घायल


श्रावस्ती जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। दर्दनाक हादसे में सड़क पर चीख-पुकार मच गई। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद है। राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। हादसा इकौना थाना क्षेत्र के सोन नदी के पास सुबह करीब 4 से 5 बजे के पास हुआ है। कार सवार सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने पंजाब के लुधियाना से इकौना आ रहे थे।मौके पर पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कार सवार लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लुधियाना से करमोहना आ रहे थे। तभी सोन नदी के पास कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से लोगों को कार से निकाला और आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया।पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को नींद आने के चलते हादसा हुआ है। हालांकि हादसे का मेन वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। घायलों की स्थिति गंभीर है।जानकारी के मुताबिक करमोहना गांव के रहने वाले 4 भाई अपने परिवार के साथ लुधियाना में काम करते थे। यहां पैतृक गांव में सिर्फ उनके माता-पिता रहते थे। शुक्रवार को पिता की मृत्यु हो गई। इसमें शामिल होने के लिए सभी परिवार गांव आ रहा था। जिसमें 4 भाई, उनकी पत्नियां, चार बच्चे, और एक बहन और बहनोई शामिल थे। कल रात ये परिवार लुधियाना से चला था। घर से 12 किमी. पहले ही हादसा हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद श्रावस्ती में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री  ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री  ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं