ब्रेकिंग न्यूज

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बच्चा चोरी,खिलाने के बहाने बच्ची लेकर भाग निकली

 


कानपुर के कल्याणपुर से एक महिला नवजात बच्ची को चोरी कर भाग निकली। महिला ने पहले जान-पहचान बढ़ाई। इसके बाद बच्चे को खिलाने के बहाने लिया और भाग गई। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने कल्याणपुर थाने में बच्चा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीसीटीवी कैमरे में महिला कैद हो गई है। महिला की शिनाख्त कर बच्चा बरामद करने के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं।कानपुर भौती के सीतेपुर गांव के रहने वाले महेश कुमार की पत्नी सुशमा देवी गर्भवती थीं। उनकी 6 अप्रैल को कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी हुई थी। महेश ने बताया कि पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान एक महिला ने पहले नजदीकी बढ़ाई। बताया कि उनका भी मरीज अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद शुक्रवार सुबह 6 बच्चे नवजात बच्ची को खिलाने के बहाने लिया और भाग निकली। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को संदेह हुआ तो उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो सामने आया कि महिला बच्चे को गोद में लेकर जाते दिख रही है। सीसीटीवी  कैमरे में महिला की तस्वीर कैद हुई है।महेश कुमार ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कल्याणपुर थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में FIR दर्ज की जा रही है। नवजात बच्ची को चोरी करने वाली महिला की पहचान करने और बच्चा बरामद करने के लिए दो टीमों को लगाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं