ब्रेकिंग न्यूज

WhatsApp स्टेट्स लगाकर फंदे पर लटकी विवाहिता


आगरा के थाना सिकंदरा अंतर्गत लवकुश विहार कालोनी में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। महिला ने मरने से पहले अपने WhatsApp पर शायरी का स्ट्‌टेस लगाया था जिसमें लिखा था कि हमपे बीता तब हमने जाना कि इंसान पंखे से क्यों लटक जाता है। पुलिस की शुरुआती जांच घर में झगड़े के बाद आत्महत्या करने का इशारा कर रही है।पुलिस ने बताया कि इटावा के नौरंगाबाद निवासी पूजा शर्मा की 2016 में लवकुश विहार निवासी दीपक शर्मा से शादी हुई थी। उनका 5 साल का बेटा भी है। दीपक दिल्ली में नौकरी करता है। हाल में घर आया है। शनिवार रात को परिवार के लोग खाना खाने के बाद आपस में बात कर रहे थे। पूजा पहली मंजिल पर अपने कमरे में चली गई। रात को दीपक जब कमरे में गया तो दरवाजा अंदर से बंद था।दीपक ने दरवाजा खटखटाया लेकिन पूजा ने कोई रेस्पांस नहीं दिया। दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर नीचे से परिजन भी आ गए। दीपक ने पूजा के मोबाइल पर कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद खिड़की से देखा तो पूजा पंखे से बंधे फंदे पर लटकी हुई थी। दीपक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना पर पूजा के मायका पक्ष के लोग भी आ गए।सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला ने WhatsApp स्टेटस पर लगाया था। इसमें लिखा था कि हमपे बीती तब हमने ये जाना कि इंसान पंखे से क्यों लटक जाता है। इससे आशंका है कि महिला ने आत्महत्या की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पूछताछ में गृह क्लेश की बात सामने आई है। 

कोई टिप्पणी नहीं