ब्रेकिंग न्यूज

UP कैबिनेट में 21 प्रस्ताव पास


उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई। इसमें 22 प्रस्ताव कैबिनेट में रखे गए जिनमें से 21 पास हुए। उत्तर प्रदेश सरकार की पहली खेल नीति को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। बाराबंकी में आईटी पार्क बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्क्रैप पॉलिसी 2023-24 को भी हरी झंडी दिखा दी है।आयुष्मान कार्ड डिजिटल मिशन को उत्तर प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया गया है। वहीं नई खेल नीति के तहत गांवों में ओपन जिम खुलवाए जाएंगे। खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। पर्यटन और औद्योगिक विकास के प्रस्ताव भी पास हुए हैं।कैबिनेट ने मुफ्त राशन नीति के लिए एक नई एजेंसी का चयन किया है। यह पूरा राशन उपलब्ध कराएगी। गृह विभाग के प्रस्ताव में गुंडा एक्ट धारा दो और धारा 6ए की कार्रवाई DM, ADM, जॉइंट CP, CP को दिया गया है।अयोध्या में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के कई प्रस्ताव पास हुए हैं। अयोध्या में 65 करोड़ से 2 नई सड़क बनेंगी। पंचकोशी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण और विस्तार होगा। इसके लिए 200 करोड़ पास किए गए। अयोध्या के डेवलपमेंट के लिए कुल 465 करोड़ पास किए गए हैं। ओबीसी अयोग ने जो रिपोर्ट गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी को सौंपी थी उसको शुक्रवार को कैबिनेट के समक्ष पेश किया गया। कैबिनेट ने रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। 11 अप्रैल को यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक प्रदेश में निकाय चुनाव पर फैसला लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं