ब्रेकिंग न्यूज

कल से होंगे बड़े बदलाव,सुनार सिर्फ 6 डिजिट हॉलमार्क वाला सोना ही बेच सकेंगे,महिला सम्मान स्कीम होगी शुरू


कल यानी 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर 2023-24 शुरू होने वाला है। नया साल अपने साथ कई सारे बदलाव लेकर आएगा। 1 अप्रैल से सुनार सिर्फ 6 डिजिट वाले हॉलमार्क सोने के आभूषणों को ही बेच सकेंगे। इसके अलावा पेनकिलर्स, ऐंटीबायोटिक्स और दिल की दवाएं भी कल से महंगी हो जाएंगी।

1-नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। इस नंबर के जरिए ये पता करना संभव होगा कि कोई सोना कितने कैरेट का है। देशभर में सोने पर ट्रेड मार्क देने के लिए 940 सेंटर बनाए गए हैं। अब चार डिजिट वाली हॉलमार्किंग पूरी तरह बंद हो जाएगी।  

2-प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) में निवेश करके आप आसानी से अपने लिए पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं। ये स्कीम 1 अप्रैल से बंद हो रही है, ऐसे में इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपके पास सिर्फ 31 मार्च 2023 तक का ही समय है।प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) 60 साल और उससे अधिक उम्र के नागरिकों के लिए एक पेंशन योजना है। इस योजना में एकमुश्त राशि जमा करके अपने लिए पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं।

3-इनकम टैक्सपेयर्स को नया टैक्स रिजीम मिल जाएगा। नया टैक्स सिस्टम चुनने वालों के लिए रिबेट की लिमिट 7 लाख रुपए कर दी गई है। पहले ये 5 लाख रुपए थी। बजट में सैलरीड क्लास को एक और राहत दी गई है। नए टैक्स सिस्टम में 50,000 रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी शामिल कर लिया गया है। यानी 7.5 लाख रुपए तक की सैलरी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। पुराने टैक्स रिजीम में टैक्स की दरें पहले की तरह ही रहेंगी।

4-प्रोविडेंट फंड (PF) से निकासी को लेकर टैक्स के नियम में बदलाव किया है। 1 अप्रैल से PF अकाउंट से PAN लिंक्ड नहीं होने पर आप पैसा निकालते हैं तो अब 30% की जगह 20% TDS लगेगा। बदले नियम का फायदा उन PF होल्डर्स को होगा, जिनका पैन अभी तक अपडेटेड नहीं है।

5-सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम में अधिकतम 30 लाख रुपए निवेश कर सकेंगे। अभी तक इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रुपए ही निवेश किए जा सकते थे। इस स्कीम में सालाना 8% ब्याज दिया जा रहा है।इसके अलावा सीनियर सिटिजन्स अब मंथली इनकम स्कीम में भी अधिकतम 9 लाख रुपए निवेश कर सकेंगे। पति/पत्नी भी इतनी राशि जमा कर सकते हैं और संयुक्त खाते में 15 लाख जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है।

6-बजट में 7.5% ब्याज दर के साथ ‘महिला सम्मान सेविंग सर्टीफिकेट’ लॉन्च की गई है। महिलाएं 2 सालों के लिए अधिकतम 2 लाख रुपए जमा कर सकेंगी। अभी देश में 78% कामकाजी महिलाएं भी गोल्डन रूल ऑफ सेविंग यानी 20% बचत भी नहीं करती हैं। 2 लाख रुपए की स्कीम से दो साल में 32 हजार रुपए का फायदा होगा।

7-पेनकिलर्स, ऐंटी-इन्फेक्टिव्स, ऐंटीबायोटिक्स और दिल की दवाएं महंगी होने जा रही हैं। सरकार ने ड्रग कंपनियों को कीमतें बढ़ाने की अनुमति दे दी है। कीमतें होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) में बदलाव के आधार पर बढ़ेंगी। इसकी कीमतें 10% तक बढ़ सकती हैं। कीमतें होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) में बदलाव के आधार पर बढ़ेंगी।

8-बजट में सोने और इमिटेशन ज्वेलरी पर सीमा शुल्क 20% से बढ़कर 25%, चांदी पर 7.5% से 15% करने का ऐलान किया था। ये नया टैक्स सिस्टम 1 अप्रैल से लागू होगा। इससे सोना चांदी की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसके अलावा फिजिकल गोल्ड को ई-गोल्ड या ई-गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में बदलने को ट्रांसफर नहीं माना जाएगा। यानी इस पर कैपिटल गेन्स टैक्स नहीं लगेगा। अगर आप कन्वर्जन के बाद इसे बेचेंगे तो आपको लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) के नियमों के तहत टैक्स चुकाना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं