ब्रेकिंग न्यूज

पीएम मोदी बोले- भारत के बजट पर पूरी दुनिया का ध्यान

 


नई दिल्ली ज मंगलवार से संसद के बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है। आज राष्ट्रपति मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण देंगी। इसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर एक बजे आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र के दौरान 27 बैठकें होंगी।आज संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज बजट सत्र शुरू हो रहा है। अर्थ जगत में जिनकी मान्यता है उनकी आवाज आशा की किरण ला रही है। आज भारत की वर्तमान राष्ट्रपति संयुक्त सदन को पहली बार संबोधित करने जा रही हैं। उनका संबोधन भारत के संविधान, संसदीय प्रणाली का गौरव है और आज नारी सम्मान का भी अवसर है।संसद का बजट सत्र मंगलवार सुबह 11 बजे सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहले अभिभाषण के साथ शुरू होगा।

कोई टिप्पणी नहीं