लड़कियों को ब्लैकमेल करने के गैंग का भंडाफोड़,फोटो एडिट करके बनाते थे अश्लील
लखनऊ आगरा से कॉलेज की लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाला गिरोह सामने आया है। एक एन जी ओ की शिकायत पर पुलिस ने 34 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें 9 के नाम सामने आए हैं। बाकी आरोपी अज्ञात हैं। जिनके नाम सामने आए हैं। वे सभी स्टूडेंट्स और नाबालिग हैं। एन जी ओ ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपियों के पास से उन्हें करीब 300 कॉलेज स्टूडेंट्स की न्यूड तस्वीरें-वीडियो मिले हैं। जिससे आरोपी लड़कियों को ब्लैकमेल करते हैं। ये फोटो एडिट करके अश्लील बनाए गए हैं।2 महीने पहले शास्त्रीपुरम इलाके की रहने वाली छात्रा ने एन जी ओ से संपर्क किया। उसने बताया कि उसका एक बॉयफ्रेंड था। वह पास के स्कूल में 12वीं में पढ़ता था। दोनों जब भी मिलते थे तो वह सेल्फी के बहाने उसकी तस्वीर और वीडियो मोबाइल में लेता रहता था। कुछ महीने बाद ही अचानक छात्रा के पास एक अननोन नंबर से कॉल आया।फोन करने वाले ने कहा कि उसके पास उसकी न्यूड तस्वीर-वीडियो है। इससे छात्रा घबरा गई। जब उसने पूछा कि उसको फोटो-वीडियो कहां से मिलने तो उसने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड से मिली हैं। इस पर छात्रा ने कॉल काट दिया। अपने बॉयफ्रेंड को फोन किया तो उसने पल्ला झाड़ दिया और फोन काट दिया।छात्रा को ब्लैकमेल करने वाला लड़का उसको मिलने के लिए बुलाने लगा। फिर कई लड़कों के कॉल आने लगे। छात्रा परेशान रहने लगी। एक दिन परेशान होकर उसने अपनी स्कूल दोस्त से इस बारे में बताया। तब खुलासा हुआ कि उसके साथ भी ऐसा हुआ है।इसके बाद छात्राओं ने सीधे पुलिस के पास जाने के बजाय एक एन जी ओ के शख्स से संपर्क किया। क्योंकि उनको डर था कि उसकी तस्वीरें आरोपी वायरल कर सकते हैं। इसके बाद एन जी ओ ने पहले अपने स्तर पर जांच पड़ताल की।एन जी ओ के शख्स ने बताया कि छात्रा की शिकायत के बाद हम लोगों ने एक लड़के को पकड़ा। उसके पूछताछ की और उसके बाद से 300 फोटो वीडियो हासिल किए। इसके बाद पुलिस में शिकायत की। पुलिस को कुछ फोटो-वीडियो हैंडओवर किया। इसके बाद सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस ने जांच पड़ताल की तो 34 छात्रों के नाम सामने आए। जिनमें से 9 लड़कों के नाम पते पुलिस को मिल चुके हैं।एन जी ओ ने महिला आयोग बाल आयोग और अन्य जगहों पर भी शिकायत की है। छात्रा ने बताया था कि लड़के उसकी एडिटेड अश्लील फोटो और कुछ चैटिंग के स्क्रीन शॉट दिखाकर उसका शारीरिक शोषण करना चाहते हैं। मना करने पर उसे उठाकर ले जाने को धमकी दे रहे थे। छात्रा ने परिजनों के डर की वजह शिकायत नहीं की थी कि कहीं उसकी पढ़ाई बंद न हो जाए।थाना सिकंदरा प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। साइबर क्राइम सेल की मदद ली जा रही है। लड़कियों का डेटा लड़के किस तरह लेते थे और उसका दुरुपयोग किस तरह किया जाता था। इन सभी बिंदुओं की साइबर सेल पड़ताल कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। बताया गया है कि मुख्य आरोपी 12वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं