ब्रेकिंग न्यूज

सुलतानपुर में जेवर व्यवसाई से लूटा,अधिकारियों के नकेल कसने पर दर्ज हुई FIR,मौके पर पहुंचे DIG रेंज अयोध्या


सुलतानपुर जिले में बल्दीराय पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। करीब 24 घंटे पहले पुलिस जेवर व्यवसाई से हुई लूट को संदिग्ध मान रही थी। पुलिस ने FIR तक दर्ज करने में घंटों लगाया। पीड़ित को गाड़ी पर बैठाकर घंटों टहलाया। अंत में पुलिस अधिकारियों के नकेल कसने पर FIR दर्ज हुई। गुरुवार शाम DIG रेंज अयोध्या खुद घटनास्थल पर पहुंच गये।बल्दीराय थानाक्षेत्र के पूरे अमीर अली कस्बा माफियात निवासी मोहम्मद अकील पारा बाजार में सर्राफा का व्यवसाय करते हैं।

बुधवार शाम वो दुकानबंद कर वापस घर लौट रहे थे कि बाइक सवार 3 अज्ञात बदमाशों ने पूरे नजर हुसैन गांव के निकट असलहे के बल पर 5 किलो चांदी व 100 ग्राम सोना लूटा था। इसके अलावा 22 हजार नगद भी लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। सूचना CO व SO ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानकर व्यवसाई से गहन पूछताछ किया। पक्के कागज तक की डिमांड हुई। लेकिन सुबह होते होते अधिकारियों ने SO की नकेल कसी तो आनन-फानन में FIR दर्ज हुई। शाम होते-होते खुद पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा मौके पर पहुंचे। उसके बाद DIG अमरेंद्र प्रसाद सिंह मुआयने पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ है जल्द ही पुलिस टीम घटना का खुलासा करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं