ब्रेकिंग न्यूज

अब किसी भी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में करा सकेंगे संपत्ति की रजिस्ट्री


लखनऊ अब जमीन की रजिस्ट्री जिले के किसी भी रजिस्ट्री कार्यालय में की जा सकेगी। मंडल मुख्यालय पर प्रयोग सफल रहने के बाद सरकार इसे जिला मुख्यालय पर भी लागू करने जा रही है।स्टांप एवं निबंधन विभाग ने 12 सितंबर से मंडल मुख्यालयों पर इसका प्रयोग शुरू किया था। नियम बनाया था जमीन की रजिस्ट्री मंडल मुख्यालय किसी भी रजिस्ट्री कार्यालय में की जाए। मसलन यदि किसी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भीड़ है तो आप दूसरे सब रजिस्ट्रार के यहां जाकर अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री करा सकते हैं। भले ही उसके क्षेत्र में आपकी संपत्ति न आती हो।स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल के मुताबिक इस व्यवस्था को जिला मुख्यालय पर भी जल्द लागू कर दिया जाएगा। इसी पर विभाग काम कर रहा है।  चेक करें वेटिंग लिस्ट: रजिस्ट्रेशन के लिए www.igrsup.gov.in पर जाएं। पूरी डिटेल भरने के बाद रजिस्ट्री के लिए समय अलॉट हो जाएगा। इसमें रजिस्ट्री कार्यालय के साथ ही समय और तारीख दोनों के बारे में बताया जाएगा। आप यह चेक कर सकते हैं कि कहां आपको कितनी वेटिंग मिल रही है। जहां वेटिंग टाइम कम होगा, उस ऑफिस में समय मिल जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं