ब्रेकिंग न्यूज

बदमाशों ने दरोगा को गोली मार,लूटी सरकारी पिस्टल


लखनऊ वाराणसी के ग्रामीण इलाके में बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। वाराणसी के शहरी इलाके में लक्सा थाने पर तैनात उपनिरीक्षक अजय यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश इतने मनबढ़ थें कि गोली मारने के बाद दरोगा का पिस्टल भी लूट कर फरार हो गए। दरोगा अजय यादव के सीने में गोली लगी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।घटना रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतगंज इलाके की है। दरोगा अजय यादव अपने प्लाट पर मकान बनवा रहे हैं मंगलवार शाम को वो काम देखने गए थे। तभी वहां 3 बाइकसवार बदमाश आए और उनके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली अजय यादव के सीने पर लगी। घटना के बाद अजय यादव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सीने से गोली निकाल दी गयी है। लेकिन अभी भी उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।उधर पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है जल्द ही वो गिरफ्त में होंगे।
                                        

पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि लक्सा थाने में तैनात दरोगा अजय यादव पर तीन बदमाशों ने हमलाकर गोली मारी गई है। पुलिस ने इस घटना को बड़ी गंभीरता से लिया है। पुलिस के सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। हमारी कोशिश है कि जल्द-जल्द सभी आरोपियों की शिनख्त कर उनकी गिरफ्तारी हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

कोई टिप्पणी नहीं