ब्रेकिंग न्यूज

PM मोदी अयोध्या के दीपोत्सव में हो सकते हैं शामिल


 लखनऊ अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, PMO से प्रधानमंत्री के अयोध्या दौरे को लेकर कार्यक्रम को हरी झंडी मिल गई है। प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री अयोध्या पहुंचने पर राम लला और हनुमान गढ़ी का दर्शन कर सकते हैं।प्रधानमंत्री मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या आ सकते हैं। इसके बाद वह राज्याभिषेक और सरयू आरती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे सीधे राम की पैड़ी दीपोत्सव में शामिल होंगे। अब तक जो सूचना आ रही है उसके मुताबिक प्रधानमंत्री करीब 4 से 5 घंटे अयोध्या में रह सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा अयोध्या दौरा होगा। इससे पहले 5 अगस्त 2020 को वे राम जन्मभूमि परिसर में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन में शामिल हुए थे।गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए इस बार 15 लाख दीये जलाए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रशासन ने 17 लाख दीयों की व्यवस्था की है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। दीप जलाने की जिम्मेदारी डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को मिली है। विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के स्टूडेंट्स के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के सहयोग से राम की पैड़ी पर दिए जलाएंगे। 38 घाटों पर 18 हजार वॉलिंटियर दीपों को जलाएंगे। साल 2021 में 9 लाख 48 हजार दीये जलाए गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं