ब्रेकिंग न्यूज

प्रेमिका ने प्रेमी को हॉस्पिटल में पीटा


लखनऊ अलीगढ़ जिले के जिला अस्पताल में शुकवार देर रात 2:15 बजे जमकर हंगामा हुआ। एक महिला ने अपने कथित प्रेमी की अस्पताल परिसर में ही पटाई कर दी। यह महिला अपनी अलीगढ़ निवासी प्रेमी से मिलने आई थी और दोनों रेलवे रोड स्थित एक होटल में रुके हुए थे।होटल में ही देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्साई महिला ने धारदार हथियार से अपना हाथ काट लिया और चीखते हुए बाहर निकल आई। जब होटल कर्मियों ने यह हंगामा देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस घायल महिला को लेकर मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंच गई।इंदौर की रहने वाली महिला अलीगढ़ के धौर्रा माफी निवासी एक व्यक्ति से मिलने अलीगढ़ आई हुई थी। जिसके बाद दोनों रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में रुके हुए थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी से नाराज होकर उसने अपना हाथ काट लिया।हाथ काटने के बाद महिला के हाथ से खून बहने लगा और चीखते हुए बाहर निकली। महिला को इस स्थिति में देखकर होटल कर्मियों के हाथ पांव फूल गए और उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर बस स्टैंड चौकी प्रभारी पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए।जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला और आरोपी प्रेमी के बीच बहस होती रही। महिला का आरोप था कि वह उसे छोड़कर भाग रहा था। इस दौरान कथित प्रेमी उसे समझाने में लगा हुआ था। लेकिन देखते ही देखते महिला उग्र हो गई।उसने अपने प्रेमी को अस्पताल के अंदर ही पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वह उसके ऊपर आरोप भी लगा रही थी। जैसे तैसे महिला पुलिस और अन्य लोगों ने महिला को शांत कराया। लेकिन वह अस्पताल के बाहर जाने के बाद फिर उग्र हो गई। चिकित्सीय टीम ने बताया कि दोनों ने शराब पी रखी थी।महिला के इलाज के बाद पुलिस ने उससे तहरीर मांगी। लेकिन महिला ने यह कहकर तहरीर देने से इनकार कर दिया कि अगर आरोपी व्यक्ति उसे छोड़कर दुबारा गया तो वह उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। लेकिन अभी वह कुछ नहीं करना चाहती है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की डिटेल लेकर उसे वापस भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं