ब्रेकिंग न्यूज

दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग ,5 की मौत

 


लखनऊ भदोही जिले के औराई में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार की रात लगी भीषण आग में झुलसकर तीन बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई है। इस हादसे में कुल 64 लोग आग से झुलसे थे जिन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक दुर्गा पूजा पंडाल में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिस वक्त हादसा हुआ उस समय पंडाल में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की भीड़ मौजूद थी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्यक्रम स्थल के पास अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

जिसके बाद पंडाल में भगदड़ मच गई. आनन-फानन में झुलसे हुए लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।पंडाल में जगह कम थी जिसकी वजह से बाहर निकलने में लोगों को काफी समय लगा और बड़ी संख्या में लोग झुलस गए.
दुर्गा पूजा पंडाल के पीछे तालाब था।लोगों को भागने के लिए सड़क की तरफ सिर्फ एक ही रास्ता था। देर रात तालाब में भी गोताखोरों की मदद से छानबीन की गई। भदोही के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि इस हादसे में 12 वर्षीय अंकुश सोनी, 10 वर्षीय नवीन, हर्षवर्धन, और 45 वर्षीय जया देवी नाम की महिला की मौत हो गई है। कुल 64 लोग झुलसे थे. 42 लोगों का इलाज वाराणसी में, चार का प्रयागराज और अन्य का भदोही के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 
                                            

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जांच हेतु एसआईटी टीम का गठन किया गया है, जो इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच टीम को पंडाल में हैलोजन के पास से आग लगने के साक्ष्य मिले है।आग किन वजहों से लगी इसकी जांच की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा जो भी दोषी होगा उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

कोई टिप्पणी नहीं