ब्रेकिंग न्यूज

पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे श्री राम सीएम योगी ने किया स्वागत

 


लखनऊ अयोध्या में आज छठा दीपोत्सव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को दीपोत्सव की शुरुआत पंचतत्व के प्रतीक 5 दीये जलाकर करेंगे। इसके बाद राम की पैड़ी पर 15 लाख दीये जलाए जाएंगे। वहीं पूरी अयोध्या की बात करें तो घरों, मंदिरों, चौराहों को मिलाकर कुल 50 लाख दीये जलाए जाएंगे।
                                 पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे श्री राम सीएम योगी ने किया स्वागत
सरयू घाटों पर दीयों में बाती और तेल भरने का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तैयारियों को देखने अयोध्या पहुंच गए हैं। अयोध्या की सड़कें धुली जा रही हैं।रामलला का दरबार भी सज गया है। सोने का मुकुट और गुलाबी वस्त्र में प्रभु श्रीराम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमानजी विराजमान हैं। दीपोत्सव पर रामलला को ये खास कपड़े पहनाए गए हैं। रामलला और उनके भाई भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न एक जैसे कपड़े पहनते हैं, इसलिए चारों भाइयों के लिए एक तरह के कपड़े तैयार किए गए हैं।पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से माता सीता और भगवान श्रीराम तीनों भाइयों के साथ उतरेंगे।पुष्पक विमान से आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ प्रभु की अगवानी करेंगे।श्रीराम का राज्याभिषेक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में श्रीराम का राजतिलक कर आरती उतारेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं