ब्रेकिंग न्यूज

योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज


 लखनऊ आज गुरुवार को लखनऊ में योगी कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे लोकभवन में कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सबसे अहम फैसला नई धान खरीद और इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा करीब 7 निकायों के सीमा विस्तार संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी के लिए रखा जा सकता है।इसके साथ ही योगी सरकार 10 से 12 फरवरी तक प्रस्तावित ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट से 10 लाख करोड़ रुपए का निवेश लाने के लिए कई नीतियों में संशोधन कर निवेशकों को आकर्षित करना चाहती हैं। इसके लिए नई नीतियों को भी अप्रूवल मिल सकता है।इसके साथ ही सरकार ने सशस्त्र पुलिस बल के जवानों को पदोन्नति का लाभ दिलाने के लिए नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया है। सशस्त्र पुलिस बल में स्वीकृत किए गए उपनिरीक्षक के 2999 पदों में से आधे पद पदोन्नति से भरे जाने का निर्णय किया गया था। सशस्त्र पुलिस बल और नागरिक पुलिस में असमानता के चलते 1499 मुख्य आरक्षियों को पदोन्नति का लाभ दिलाने के लिए नियमावली में संशोधन की तैयारी है।नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर नए निकायों के गठन और सीमा विस्तार के प्रस्ताव कैबिनेट में रखे जा सकते हैं। इसके अलावा दुग्ध विकास नीति, मक्का और बाजरा खरीद नीति और चना-मसूर के ढाई लाख मिनी किट किसानों को वितरित करने के संबंध में भी नीति को सरकार मंजूरी दे सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं