ब्रेकिंग न्यूज

डिप्टी सीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित, लंभुआ में डिप्टी सीएम ने कमल सरोवर का किया उद्घाटन


सुलतानपुर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वप्रथम भाजपा जिला कार्यालय पयागीपुर में जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम स्थापित करने के पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की  जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 आर0ए0 वर्मा, विधायक कादीपुर राजेश गौतम,  विधायक लम्भुआ सीताराम वर्मा, एम0एल0सी0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

  उक्त बैठक में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया । जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा उपमुख्यमंत्री को भगवान राम की प्रतिमा भेंट की गयी।  उप मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि धम्मौर थाना से सम्बन्धित मामले का निस्तारण अतिशीघ्र करायें तथा दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिये है तथा आम जनता से अच्छा व्यवहार करें यह दिखना चाहिये। उप मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान बिजली, पानी, सड़क जैसे मूलभूत आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की गयी। उन्होंने सौभाग्य योजना के तहत ट्रान्सफार्मर लगाने, सड़क निर्माण में देरी, गोवंशों की देख-रेख, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, जल जीवन मिशन, ग्राम विकास के तहत अमृत सरोवर निर्माण, सामुदायिक शौंचालय, बेसिक शिक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण), सेतु निर्माण आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।   उप मुख्यमंत्री  द्वारा जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर सौभाग्य योजना के तहत ट्रान्सफार्मर लगाने हेतु अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया तथा कहा कि आगामी दुर्गापूजा के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में हो रही लेट लतीफी पर नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी दुर्गापूजा के दृष्टिगत सभी निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करा लें। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंशों के देखरेख हेतु उचित प्रबन्ध किया जाय तथा जिले में खाली भूमि को चिन्हित कर उस पर नेपियर घास का रोपण कराया जाय, जिससे गोवंशों को खाने-पीने अव्यवस्था न होने पाये।

उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से सम्बन्धित समस्त मुद्दों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जनऔषधि केन्द्रों का संचालन सुचारू रूप से कराना सुनिश्चित करें।  सभी जन औषधि केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिला चिकित्सालय में चिकित्सक/कर्मचारियों की कमी होने पर निर्देशित करते हुए कहा कि शासन से डिमान्ड करें। उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु पाइप लाइन बिछाने का कार्य मानक के अनुरूप व गुणवतापूर्ण करायें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बनने वाले मिड्डे मील का आप सभी निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा शिक्षा में सुधार लायें। तत्पश्चात  उप मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के उद्यमियों के साथ  संवाद बैठक आयोजित की गयी, जिसमें व्यापार से सम्बन्धित मुद्दों को उठाया गया तथा उप मुख्यमंत्री  द्वारा सभी उद्यमियों को उनकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गया।  मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रेसवार्ता के पश्चात लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के दुबौली गांव में नवनिर्मित कमल सरोवर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उन्होंने स्वयं सहायत समूह की सखियों द्वारा संचालित कमल सरोवर परिसर में स्थित फूड प्लाजा का उद्घाटन किया। तत्पश्चात कमल सरोवर के मध्य में स्थित भगवान श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण किया गया। ज्ञात हो कि मनरेगा एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से निर्मित कमल सरोवर का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा किया जा रहा है।  उप मुख्यमंत्री  द्वारा कमल सरोवर परिसर में लगने वाली टिकट का शुभारम्भ किया गया तथा स्वयं टिकट का क्रय कर नौका विहार करके महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया।उपमुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों जैसे- उद्यान विभाग, कृषि, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, खादी ग्रामोद्योग, सूचना विभाग, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों द्वारा लगाई गयी प्रदशर्नियों का अवलोकन किया गया।  उपमुख्यमंत्री द्वारा उद्यान विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह की सराहना की।  तत्पश्चात  उपमुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को विकास योजनाओं से लाभान्वित किया है उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाया है उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मदरसों की जांच पर किसी विशेष संप्रदाय के लोगों के प्रति उत्पीड़न नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन करना है। इस अवसर पर  उपमुख्यमंत्री  के आगमन पर समस्त जिला प्रशासन द्वारा अपने-अपने कार्यों/जिम्मेदारियों का निर्वहन किया गया। मंच का संचालन अनीता सहगल द्वारा किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं