ब्रेकिंग न्यूज

योगी कैबिनेट में 15 प्रस्ताव पास

 


लखनऊ योगी सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को लोक भवन में हुई। इसमें रखे गए करीब 15 प्रस्ताव पास हो गए। तय हुआ है कि 19 सितंबर से मानसून सत्र शुरू होगा। इसमें अनुपूरक बजट रखा जाएगा। लोक भवन में हुई कैबिनेट बैठक में नगर विकास के 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।बैठक के बाद हुई प्रेसवार्ता में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जानकारी दीं। कृषि विभाग के 3 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। यूपी में हर साल खरपतवार की वजह से 15-20% नुकसान होता है। फसली रोगों से 26% नुकसान होता है। 20% नुकसान कीटों से, 7% नुकसान भंडारण से, 6%चूहों से और 8% नुकसान अन्य कारणों से होती है। अगले 5 साल यानी 2026-27 तक इस नुकसान को कम किए जाने के लिए योजना को मंजूरी मिली है। इसके लिए 192 करोड़ का बजट रखा गया है। इस साल 34.17 करोड़ खर्च होंगे।यूपी सरकार ने फैसला लिया है कि फसल को सुरक्षित करने के लिए 2, 3 और 5 क्विंटल की स्टोरेज बनाने लिए 50% तक अनुदान दिया जाएगा। 2027 तक इसके लिए 41.42 लाख रखे गए हैं।4 नए नगर पंचायत के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। कुशीनगर की मथौली, देवरिया की हेतिमपुर, अयोध्या की मां कामाख्या, फर्रुखाबाद की संकिसा के गठन को मंजूरी मिली है। इसके बाद अब नगर पंचायतों की कुल संख्या 756 हो गई है। देवरिया नगरपालिका परिषद का सीमा विस्तार और अलीगढ़ नगर निगम का सीमा विस्तार को मंजूरी मिली है।

कोई टिप्पणी नहीं