ब्रेकिंग न्यूज

विद्यालय के बच्चों एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा


सुलतानपुर प्रज्ञा एकेडमी विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र ने आजादी के अमृत महोत्सव घर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने ‌  के‌ लिए  तिरंगा यात्रा निकाली।

यात्रा प्रज्ञा एकेडमी विद्यालय से चलकर कुड़वार बाजार के पंचरास्ता, बाजार होते हुए दूरभाष केंद्र तक भ्रमण करते हुए विद्यालय वापस पहुंची। भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र ने तिरंगा के बारे में बताया कि तिरंगा देश की शान के साथ समर्पण को प्रेरित करता है।

प्रज्ञा एकेडमी के प्रबंधक दयाराम अग्रहरि ने क्षेत्र के सभी लोगों से तिरंगा झंडा लगाने की अपील की। इस मौके पर प्रिंसिपल एस एन उपाध्याय,आशीष अग्रहरि, शशीकांत तिवारी, प्रेम प्रकाश मोदनवाल  इसरौली ग्राम प्रधान नरेंद्र मौर्य ,चंद्रभान ,पूर्व प्रधान नौशाद अहमद सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं