ब्रेकिंग न्यूज

सीएम योगी ने गर्भगृह में किए कान्हा के दर्शन

 


लखनऊ कन्हैया की नगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव की धूम है। शुक्रवार की सुबह से ही भक्तों का सैलाब जन्मस्थान पर उमड़ रहा है। वहीं कन्हैया के भक्तों के लिए ब्रजवासियों ने जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया है। यूपी तीर्थ विकास परिषद ने भक्तों के लिए तिराहे व चौराहों को सजाया है। कान्हा की नगरी में करीब 50 लाख भक्त अजन्मे के जन्म के साक्षी बनने के लिए लिए आए हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा पहुंचे हैं। गर्भगृह में दर्शन करने के बाद सीएम योगी जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधा से राधाकृष्ण की पूजा-अर्चना की।  वृंदावन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए जन्मभूमि पर पहुंचे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर गर्भगृह में कान्हा के दर्शन किए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव देश दुनिया मना रही है।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ अन्नपूर्णा भोजनालय का शुभारंभ हुआ है, इसके लिए विजय कौशल महाराज न्यास का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की श्रद्धा ही है जो इस तीर्थ को तीर्थत्व प्रदान करती है। ऐसे लोगों के लिए ही अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं