ब्रेकिंग न्यूज

पूरे देश में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम


 आज पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार जन्माष्टमी की तिथि को लेकर भी भ्रम की स्थिति थी। 19 अगस्त को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी मथुरा और वृंदावन के आधार पर मनाई जा रही है। कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की आराधना होती है। इस दिन लोग बाल गोपाल के लिए झूला सजाते हैं और उनका श्रृंगार करते हैं। यदि आप कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को अपनी राशि के अनुसार वस्त्र पहनाएंगे तो इसका शुभ फल आपको प्राप्त होगा।  मुंबई में दही हांडी उत्सव काफी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। वहीं गोविंदाओं की टोली भी दही हांडी के लिए काफी जोश में नजर आ रही हैं।  महाराष्ट्र में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुंबई के दादर नक्षत्र लेन में दही हांडी प्रतियोगिता में लड़कियों ने भी भाग लिया
आज 19 अगस्त के दिन जन्माष्टमी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त इस प्रकार है।  
ब्रह्म मुहूर्त:  प्रातः 04:32 से प्रातः 05:16 तक   
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:04 से दोपहर 12: 56 तक  
गोधूलि मुहूर्त: सायं 06:47 से सायं 07:11तक
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी के पावन अवसर की पूर्व संध्या पर भारत और विदेशों में रहने वाले सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान कृष्ण के जीवन और शिक्षाओं में जन कल्याण और सदाचार का संदेश शामिल है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने ‘निष्काम कर्म’ की अवधारणा का प्रचार किया और लोगों को ‘धर्म’ के मार्ग के माध्यम से परम सत्य की प्राप्ति के बारे में बताया। राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार लोगों को मन, वचन और कर्म में सद्गुण के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को ट्विटर के माध्यम से जन्माष्टमी की बधाई दी।  

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में जन्माष्टमी मनाएंगे। आज यानी 19 अगस्त को वह भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर जन्माष्टमी की बधाई दी है।   

कोई टिप्पणी नहीं