ब्रेकिंग न्यूज

घर में चल रहा था देह व्यापार, 5 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

 


लखनऊ मथुरा जिले के थाना हाईवे क्षेत्र के मोहन पैलेस मैरिज होम के पीछे चैतन्य लोक कॉलोनी में एक मकान में देह व्यापार हो रहा था। पुलिस ने इसका खुलासा किया है। पुलिस ने यहां से 5 महिलाओं समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि देह व्यापार कराने वाला मकान मालिक साथी के साथ फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों से नकदी और देह व्यापार में प्रयोग करने वाली आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। थाना हाईवे पुलिस को सूचना मिली कि चैतन्य लोक कॉलोनी में एक मकान में देह व्यापार हो रहा है। SP CITY  ने बताया कि CO रिफाइनरी के नेतृत्व में SHO  समेत पुलिस टीम ने छापा मारकर देह व्यापार में लिप्त 5 महिलाएं और 2 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने योगेश निवासी नरहौली और बजरंगी निवासी जामिया नगर न्यू फ्रेंडस कॉलोनी दक्षिण दिल्ली के अलावा 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान देह व्यापार कराने वाला मास्टरमाइंड मकान स्वामी कुलदीप चौधरी और एक अन्य फरार हो गया। हाईवे पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही है। इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री और 4 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है।

कोई टिप्पणी नहीं