ब्रेकिंग न्यूज

राज्यपाल आज करेगी योगी सरकार के साथ चर्चा

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आज योगी सरकार को चाय पर बुलाया है। शाम 4 बजे सीएम योगी अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ राजभवन पहुंचेंगे। यूपी में दूसरी बार योगी सरकार के गठन के बाद ये सरकार के मंत्रियों के साथ राज्यपाल की पहली 'हाई-टी' है। इस टी पार्टी में सरकार के सभी कैबिनेट, स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री शामिल होंगे। खबर है कि इस दौरान सरकार के 100 दिनों के कामों की चर्चा भी होगी। सीएम योगी अपने मंत्रियों के साथ राज्यपाल को सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां भी बताएंगे। अगले 6 महीने के कामों की जो कार्ययोजना बनी है, उसे भी बताया जा सकता है।देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत वर्ष महोत्सव मना रहा है। सीएम योगी ने इसकी तैयारियां कर रही है। राज्यपाल के सामने भी अमृत वर्ष महोत्सव के बारे में चर्चा होगी। सरकार 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाने जा रही है। इससे जुड़े कार्ययोजना की जानकारी भी राज्यपाल को दी जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं