ब्रेकिंग न्यूज

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या

 


लखनऊ रायबरेली जिले में गंगा घाट के पास झाड़ियों में मिली महिला की लाश मामले में चौंकाने वाला सच सामने आया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसके पति ने की थी। यही नहीं वारदात को उसने पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया। किसी को उस पर शक न हो इसलिए उसने पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस के साथ खुद ही घंटों पत्नी की तलाश करता रहा। पत्नी का शव मिला तो उसने गैंगरेप के बाद हत्या का मुकदमा तक दर्ज करा दिया।पुलिस ने जांच की तो सब कुछ सामने आ गया। पता चला कि पति को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। इसको लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने पति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल किया। बताया कि बहुत समझाया पर वो मानने को तैयार नहीं थी। इसलिए पहले उसके हाथ-पैर बांधे फिर साड़ी से गला घोंट दिया।मृतका के पति चंद्रपाल ने बताया कि पत्नी को पेट दर्द की शिकायत हुई। उसने शौच जाने की बात कही। वह पत्नी को लेकर घर्मशाला से कुछ दूर सुनसान स्थान पर लेकर चला गया। वह स्वयं दूर बैठ कर पत्नी के लौटने का इंतजार करने लगा। काफी देर हो जाने के बाद भी पत्नी नहीं लौटी तो उसने रात को ही पुलिस को सूचना दी।पुलिस भी उसके साथ पत्नी को झाड़ियों में ढूंढती रही। थक-हार कर वह लोग देर रात करीब 3 बजे वापस धर्मशाला लौट आए। पुलिस ने उससे कहा कि सुबह फिर तलाशी अभियान चलाया जाएगा। सोमवार सुबह शव मिलने पर उसने रेप के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।घटना ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गोकना घाट के पास की है। नसीराबाद क्षेत्र के रहने वाले चंद्रपाल की 10 साल पहले मीना (28) से शादी हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। चंद्रपाल को शक था कि उसका पत्नी मीना का मोहल्ले के दो लड़कों से अवैध संबंध हैं। वो दोनों से घंटों फोन पर बातें करती थी। इसको लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। गांव में कई बार पंचायत करके सुलह-समझौता भी कराया गया था। लेकिन इसके बाद भी उसने लड़कों से बात करना बंद नहीं किया।चंद्रपाल ने बताया ‘मैं समझा गया था कि अब वो सुधरेगी नहीं। इसलिए मैंने उसकी हत्या का प्लान बनाया। रविवार को बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए पत्नी को चलने के लिए तैयार किया। चंद्रपाल पत्नी, दोनों बेटों और सालियों के साथ गोकना गंगा घाट आया। साथ में गांव के अन्य लोग भी थे। गंगा स्नान के बाद रात में सभी घाट के पास स्थित धर्मशाला में रुक गए।रात करीब 10 बजे चंद्रपाल मीना को बहाने से अपने साथ सूनसान जगह पर ले गया। वहां पर दोनों का फिर से विवाद हुआ। चंद्रपाल के मुताबिक, उसने पत्नी का फोन छीन लिया और उससे कहा कि तू मानेगी नहीं। पत्नी ने कहा- नहीं मानूंगी जो करना है कर लो। मैंने कहा- मार डालूंगा। उसने कहा- मार डालो। गुस्से में मैंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि आरोपी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा है। पति अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसके चलते आए दिन दोनों में विवाद होता था। रविवार रात भी विवाद हुआ था। उसके बाद यह घटना हुई। आरोपी को पूछताछ करके न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं