ब्रेकिंग न्यूज

डीएम की अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. की बैठक हुई सम्पन्न


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की उपस्थिति में आज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मुख्यमंत्री सन्दर्भ, जिलाधिकारी सन्दर्भ, ऑनलाइन प्राप्त सन्दर्भ, भारत सरकार पी0जी0 पोर्टल सन्दर्भ, शासन/राजस्व परिषद निदेशालय सन्दर्भ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक, महिला हेल्प डेस्क, एन्टी भू-माफिया सहित आदि सन्दर्भों के कुल 55792 प्राप्त सन्दर्भ, जिसके सापेक्ष 54213 सन्दर्भ विभिन्न विभागों द्वारा निस्तारित किये गये तथा 1511 लंबित सन्दर्भ व 68 डिफाल्टर सन्दर्भ के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये कि किसी भी दशा में डिफाल्टर मामले नहीं होने चाहिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी सन्दर्भित मामलों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करायें तथा सभी विभागों के अधिकारी आख्या को स्वयं पढ़कर रिपोर्ट लगायें तथा अपने नाम की मुहर सहित आख्या को स्वयं सत्यापित कर अग्रसारित करें। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मामले का निस्तारण करते समय साक्ष्य के रूप में आख्या में फोटो भी लगायें। उन्होंने विद्युत विभाग, पंचायतीराज विभाग, जिला पूर्ति विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट न लगाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि आगे से यदि ऐसा होता है, तो आपके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। बैठक के अन्त में जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गयी कि कोई भी प्राप्त सन्दर्भ अब डिफाल्टर नहीं होने चाहिये तथा आख्या गम्भीरता पूर्वक साक्ष्य सहित लगायें। उन्होंने राजस्व विभाग के सम्बन्धित सन्दर्भों के निस्तारण में गलत आख्या लगाने पर 02 तहसीलदारों के विरूद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गयी। उन्होंने कहा कि किसी भी दिन आई.जी.आर.एस. की आकस्मिक बैठक बुलायी जा सकती है। इसलिये सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह व सायं आई.जी.आर.एस. पोर्टल को स्वयं चेक कर सन्दर्भित मामलों का निस्तारण यथाशीघ्र करें।    जिलाधिकारी ने शासन के मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों का निराकरण शीर्ष प्राथमिकताओं के अनुरूप किये जायें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं की जायेगी। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारी समयानुसार निस्तारण करना सुनिश्चित करें।  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) बी. प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी राम उदरेज यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित अन्य जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं