ब्रेकिंग न्यूज

घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी


 नई दिल्ली घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में शनिवार को 50 रुपए का इजाफा हुआ है। इसके बाद दिल्ली में नई कीमत 999.50 रुपए हो गई है। मार्च 2022 में भी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की वृद्धि की गई थी। हालांकि, कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। इससे पहले 1 मई को कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम 102 रुपए बढ़े थे। इसके बाद इनकी कीमत 2,355 रुपए हो गई। उत्तर प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम ₹50 बढ़ने पर ₹1000 से अधिक हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं