ब्रेकिंग न्यूज

वृद्धावस्था पेंशनर अनिवार्य रूप से करायें अपना आधार प्रमाणीकरण


सुलतानपुर जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0 बी0 सिंह ने जनपद के समस्त वृद्धावस्था पेंशनरों को सूचित किया है कि भविष्य में पेंशन राशि का भुगतान आधार बेस्ड (Adhar Based Payment) किया जाना है, ऑनलाइन आधार प्रमाणीकरण नहीं होने से पेंशन की आगामी किश्त का भुगतान सम्भव नही हो सकेगा, जिस हेतु वृद्धावस्था पेंशनरों  का आधार प्रमाणीकरण (आथण्टीकेशन) अनिवार्य रूप से कराया जाना है। आधार प्रमाणीकरण हेतु पेंशन के पोर्टल पर लिंक उपलब्ध करा दिया गया हैं।  कृपया पेंशन पोर्टल पर उपलब्ध कराये गये लिंक पर दी गई व्यवस्था का पालन करते हुए अथवा अपने सम्बन्धित विकास पर कराये गये लिंक पर दी गई व्यवस्था का पालन करते हुए अथवा अपने सम्बन्धित विकास खण्ड अधिकारी पर सहायक विकास अधिकारी (स0क0)/ग्राम विकास अधिकारी(स0क0) एवं ए0डी0ओ0 पंचायत से सम्पर्क करते हुए आधार प्रमाणीकरण करा लें। 

कोई टिप्पणी नहीं