ब्रेकिंग न्यूज

बिहार के ​​​​​​​सहरसा में केस रफा-दफा कराने आई महिला से थाने में कराई तेल मालिश, सस्पेंड

 


नई दिल्ली बिहार के सहरसा से एक दारोगा का थाने में बॉडी मसाज करवाते वीडियो सामने आया है। वह बिना कपड़ों के बैठा है और एक महिला उसकी मालिश कर रही है। दूसरी महिला उसके सामने कुर्सी पर बैठी हुई है। दारोगा मसाज कराते-कराते किसी से फोन पर बात कर रहा है। महिला की मदद करने का भरोसा दे रहा है। इस दौरान कमरे में एक रस्सी पर उसकी वर्दी भी टंगी दिख रही है।दारोगा का नाम शशि भूषण सिन्हा है। वह नवहट्‌टा थाने में पदस्थ था। वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने उसे सस्पेंड कर दिया।सूत्रों के अनुसार यह वीडियो करीब 2 महीने पहले का है। वीडियो में दिख रही महिला बकुनियां की देवकला देवी हैं। कुछ महीने पहले देवकला देवी का भाई बकुनियां आया था। जहां किसी युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। इसके बाद उसके खिलाफ डरहार चौकी में आवेदन दिया गया था। उसी केस को रफा-दफा कराने के लिए महिला दारोगा के पास गई थी। पत्रकारों ने दारोगा शशि भूषण सिन्हा के मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की। ताकि उनका पक्ष भी लिया जा सके। लेकिन दारोगा ने फोन रिसीव नहीं किया।महिलाएं केस खत्म करवाने के लिए बार-बार थाने आ रही थीं। दारोगा ने इसी मजबूरी का फायदा उठाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दरोगा महिला को अक्सर अपने आवास पर बुलाता था। जहां उससे तेल मालिश करवाता था। इसमें एक चौकीदार की भी भूमिका संदिग्ध है।एसपी ने डरहार चौकी के  दारोगा को निलंबित कर दिया है।  साथ ही उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। उनकी नौकरी भी जा सकती है। एसपी ने बताया है कि वीडियो सामने आने के बाद शशि भूषण सिन्हा के माामले की जांच करवाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर उनहें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं