ब्रेकिंग न्यूज

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी


लखनऊ संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स)- 2022 का नोटिफिकेशनजारी कर दिया है। आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस अफसर बनने का ख्वाब संजो रहे युवा  www.upsc.gov.in या www.upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2022 है। इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा में 861 वैकेंसी निकाली गई हैं। सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 5 जून 2022 को होगी। सिविल सेवा के साथ-साथ भारतीय वन सेवा परीक्षा का भी नोटिफिकेशन जारी किया गया है। वन सेवा मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स पास करना होगा। यानी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रीलिम्स एग्जाम कॉ़मन होगा। भारतीय वन सेवा परीक्षा में 151 वैकेंसी निकाली गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं