ब्रेकिंग न्यूज

UP की मतदाता सूची में 52 लाख नए मतदाता


लखनऊ उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव की मतदाता सूची और नियमावली बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने जारी किया । इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में करीब 15.02 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 8.04 करोड़ पुरुष और 6.98 करोड़ महिला मतदाता हैं। वहीं, थर्ड जेंडर के 8,853 मतदाता भी वोट डालेंगे। इस बार मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में 52.80 लाख मतदाता जोड़े गए हैं, जबकि 21.40 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने और जिनकी मृत्यु हो गई है उनके नाम हटाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया था। आयोग को 74 लाख के करीब आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 52.80 लाख नाम जोड़े गए हैं, जबकि 21.40 लाख नाम काटे गए हैं। अभियान के दौरान 18 व 19 वर्ष की आयु के 19.79 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।प्रदेश में कुल 15.02 करोड़ मतदाताओं में युवाओं  की संख्या 3.89 करोड़ है। प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या भी 24.03 लाख है। 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या भी 39 हजार से अधिक है।प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण 1,500 मतदाताओं के बजाय 1,200 मतदाताओं पर एक पोलिंग बूथ बनाया गया है। इस बार कुल बूथों की संख्या एक लाख 74 हजार 351 है। पहले बूथों की संख्या एक लाख 64 हजार 472 थी। वहीं, पोलिंग स्टेशन की संख्या भी 91 हजार 572 से बढ़कर 92 हजार 821 हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं