ब्रेकिंग न्यूज

पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


सुलतानपुर आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर परेड ग्राउण्ड रिजर्व पुलिस लाइन  में सुव्यवस्थित ढंग से सादगी व उत्साहपूर्वक रैतिक परेड का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी  रवीश गुप्ता जनपद  ने कार्यक्रम में शिरकत किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गयी तत्पश्चात परेड का निरीक्षण कर परेड के मंच से गुजरने पर “दाहिने देख” की कार्यवाही का अभिवादन स्वीकार किया गया। परेड में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की टोलियां, आपात सेवा 112 की दो पहिया व चार पहिया पीआरवी, स्वाट टीम, श्वान दल, दंगा नियंत्रण वाहन, फायर सर्विस , कोविड-19 फाइट टीम, मिशन शक्ति टीम आदि शामिल रहीं। 

पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक शपथ-पत्र का वाचन कर परेड में शामिल टोलियों को संविधान की शपथ दिलाई । तत्पश्चात मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति एवं सद्भावना के प्रतीक स्वरूप आकाश में गुब्बारे व कबूतर छोड़े गए।तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में परेड की सराहना करते हुये जवानों के जज्बे का उत्साहवर्धन कर 21000 रु0 से पुरुस्कृत किया ।

परेड कमाण्डरगणों 1. क्षेत्राधिकारी बल्दीराय  राजाराम चौधरी, 2. प्रतिसार निरीक्षक  इन्द्रसेन सिंह, 3. उ0नि0 आनंद गौतम, 4. उ0नि0 यादुवेन्द्र सोनकर, 5. व0उ0नि0 दयाशंकर मिश्र, 6. उ0नि0 मृदुल मयंक पाण्डेय, 7. उ0नि0 शरद दुबे, 8. उ0नि0 चित्रा सिंह को प्रशस्ति-पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया ।जिलाधिकारी, पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक  मुख्य विकास अधिकारी  व अपर पुलिस अधीक्षक  द्वारा जिला पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करके अपना गौरव बढाने वाले पुलिस उपाधीक्षक  शिवम कुमार मिश्र, प्र0नि0 को0नगर राम आशीष उपाध्याय, उ0नि0 कालिका प्रसाद थाना मोतिगरपुर, थानाध्यक्ष बंधुआकला उ0नि0 रविन्द्र सिंह, प्र0नि0 गोसाईगंज श्री संदीप कुमार राय, प्रभारी स्वाट/सर्विलांस मो0 अकरम, उ0नि0 परमात्मा सिंह स्वॉट टीम, उ0नि0 कृष्ण प्रसाद, थानाध्यक्ष धनपतगंज श्री मनोज कुमार शर्मा, प्रभारी यातायात  अनूप कुमार सिंह, प्र0नि0 लम्भुआ नर्वदेश्वर तिवारी, थानाध्यक्ष धम्मौर सुनील कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष कूरेभार  श्रीराम पाण्डेय, प्र0नि0 महिला थाना  मीरा कुशवाहा, थाना धनपतगंज म0आ0 राज कुमारी गुप्ता, म0रि0चौकी लम्भुआ उ0नि0 चित्रा सिंह, मु0आ0 अनुराग सिंह सर्विलांस टीम, मु0आ0 निर्भय सिंह सर्विलांस टीम, आ0 दुर्गादत्त दीक्षित सर्विलांस टीम, मु0आ0 समरजीत सरोज स्वॉट टीम, आ0 तेजभान स्वाट टीम, अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय म0आ0 दीपा पटेल, आ0 राजू सिंह, मु0आ0 राकेश कुमार राय, उ0नि0 राम प्रकाश सिंह, बल्दीराय क्षेत्राधिकारी कार्यालय मु0आ0 वीरेन्द्र सिंह, जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी कार्यालय मु0आ0 अभिजीत सिंह, क्षेत्राधिकारी कादीपुर कार्यालय मु0आ0 राजकुमार, सम्मन सेल म0आ0 शशिप्रभा, आईजीआरएस म0आ0 प्रतिभा कुशवाहा, चौकी प्रभारी सीताकुण्ड उ0नि0 कमलेश कुमार यादव, डीसीआरबी आ0 घनश्याम मिश्रा, महिला सहायता प्रकोष्ठ म0आ0 प्रियंका अवस्थी, मनिटरिंग सेल आ0 विश्वजीत सिंह, विशेष जॉच प्रकोष्ठ आ0 सुरेश पटेल, साइबर सेल आ0 सूरज पटेल, मीडिया सेल आ0 रविन्द्र कुमार, आ0 अनिल रंजन क्राइम ब्रांच, म0आ0 प्रतिभा पटेल लोक शिकायत प्रकोष्ठ, जनपद के पीआरवी वाहन पर तैनात रहकर सूचना मिलने के बाद जल्द से जल्द मौके पर पहुँचकर जनमानस को मदद पहुँचाने के सम्बन्ध में मु0आ0 आम प्रकाश मिश्र, आ0 वंश पाल, आ0चा0 दीपक भारती, मु0आ0 रविन्द्रनाथ सिंह यादव, आ0 रामभज राजभर, मु0आ0 धर्मदेव वर्मा, आ0 आशीष ओझा, हो0गा0चा0 सत्यनारायण प्रजापति, महिला आरक्षी खुशबू सिंह पुलिस लाइन, महिला आरक्षी प्रिया पाल पुलिस लाइन को प्रशस्ति-पत्र देकर उत्साहवर्धन व सम्मानित किया।

डाँग स्कावड द्वारा डीएम व एसपी  को पुष्प भेंट कर सलामी दी गयी व डाँग स्कावड द्वारा माँक ड्रिल कर पेड़ के पीछे छिपे हुये जवान को पकड़कर सबके समक्ष प्रस्तुत किया । जिस प्रदर्शन पर पूरा परेड ग्राउण्ड तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा । मुख्य अतिथि ने भी डाँग स्कावड की सराहना कर उत्साहवर्धन किया । अन्त में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर  जिला जज, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अपनी गरिमामयी उपस्थिति से परेड में सम्मिलित जवानों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहे बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


कोई टिप्पणी नहीं