ब्रेकिंग न्यूज

संत-महात्माओं के बीच पहुंचा स्मृति ईरानी का खाद्यान्न


लखनऊ अमेठी में 2022 में भगवा झंडा फहराने के लिए केंद्रीय महिला मंत्री व अमेठी सांसाद स्मृति ईरानी अब संत-महात्माओं के शरण में पहुंची हैं। चुनाव से पहले माघ मेला में कल्पवास करने जाने वाले संत-महात्माओं के लिए उनके द्वारा खाद्यान्न भेजा है।भाजपा नेताओं ने बाबूगंज सगरा आश्रम पहुंचकर आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी स्वामी को आनाज, मसाला के साथ जरूरी सामान सौंपा।केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि स्मृति ईरानी के निर्देश पर माघ मेले में प्रयागराज कल्पवास करने जाने वाले जिले के संत-महात्माओं के लिए आनाज के साथ जरूरी सामान भेजा है। बाबूगंज सगरा आश्रम पहुंच कर संत-महात्माओं के लिए 10 क्विंटल आटा, 10 क्विंटल चावल, एक क्विंटल दाल, 50 किलो चीनी, दो क्विंटल आलू, नमक, चाय की पत्ती के साथ मसाला मौनी स्वामी को सौंपा गया। उधर कांग्रेस के लोगों राहुल गांधी द्वारा भेजे गए हजारों कंबल क्षेत्र में वितरित कर रहे हैं। ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर से यह कंबल बांटा जा रहा है। वैसे कांग्रेसियों द्वारा पूर्व से यह प्रथा चली आ रही। अब देखना यह की राशन या कंबल किससे और कितना वोट बैंक किसका बढ़ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं