ब्रेकिंग न्यूज

73 साल का हुआ उत्तर प्रदेश


लखनऊ उत्तर प्रदेश आज अपना स्‍थापना दिवस मना रहा है। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेन्‍द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उत्‍तर प्रदेश स्‍थापना दिवस पहली बार राज्‍यपाल रामनाइक की पहल पर 2018 में मनाया गया था।

24 जनवरी 2022 को उत्तर प्रदेश 73 साल का हो गया। यह प्रदेश देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। 

आजादी के पहले उत्तर प्रदेश का नाम संयुक्‍त प्रांत था। आजादी के बाद 24 जनवरी, 1950 को इसका नामकरण उत्तर प्रदेश के रूप में किया गया। इस तारीख को ही प्रदेश में स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल प्रदेश पांचवीं बार अपना स्‍थापना दिवस मना रहा है। उत्तर प्रदेश के अलावा  छत्तीसगढ़, मध्‍य प्रदेश, नगालैंड, बिहार, राजस्थान, ओडिशा, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, गोवा, सिक्किम और तेलंगाना राज्य भी अपना स्थापना दिवस मनाते रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं