DSP ने साइकिल पर लाया दुल्हन को घर
नई दिल्ली मध्य प्रदेश में एक DSP की शादी का वीडियो अभी चर्चा का विषय बना हुआ है। DSP का नाम संतोष पटेल है और वे मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर के DSP है। DSP पटेल अपनी दुल्हन को कार, बस या ट्रेन से घर नहीं लेकर आए, इसके लिए उन्होंने दुल्हन के साथ साइकिल की सवारी की। जिसके बाद से दुल्हन के साथ साइकिल चलाते हुए दुल्हे DSP का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।निवाड़ी जिले के DSP संतोष पटेल ने बड़े ओहदे पर होते हुए भी अपनी सादगी को दिखाया है। उनका मानना है कि हमें संस्कृत और संस्कृति पर कायम रहना चाहिए।हमें पद, प्रतिष्ठा और आधुनिकता के बीच अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों को नहीं भूलना चाहिए।ऐसे में इस आधुनिक परंपराओं वाले युग में भी उन्होंने अपनी सादगी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।DSP ने अपनी शादी में अपनी सादगी से तो चर्चा बटोरी ही है साथ ही उन्होंने हिन्दू संस्कृति की वैवाहिक परंपरा का पुरा पालन करने का प्रयास किया है। हिन्दू संस्कृति के अनुसार उन्होंने सिर पर खजूर के पत्तों का मौर भारतीय परिधानों के अनुसार लगाया वहीं दुल्हन ने भी भारतीय परंपरा के अनुसार सीधे पल्ले की चुनरी पहनी हुई थी। उनकी शादी में दुल्हा और दुल्हन को लाने ले जाने के लिए कार या किसी अन्य गाड़ी के जगह पालकी का प्रयोग हुआ।DSP की शादी में लोगों ने भारत की पुरानी संस्कृति का पालन होते देखा।
कोई टिप्पणी नहीं