ब्रेकिंग न्यूज

28 दिसंबर को ग्रहमंत्री अमित शाह की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने झोकी ताकत, रविवार को रैली स्थल पर की पूजा-अर्चना


सुलतानपुर।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 28 दिसम्बर को प्रस्तावित रैली स्थल आवास विकास के मैदान पर रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा ने यजमान के रूप में विधि- विधान से पूजा अर्चना की। भाजपा  प्रदेश मंत्री शंकर गिरि व रैली प्रभारी आशीष सिंह बघेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू,क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, कार्यक्रम स्थल के प्रभारी घनश्याम चौहान व मंच व्यवस्था के प्रभारी संदीप सिंह सहित तमाम भाजपा नेताओं ने भूमि पूजन के दौरान यज्ञ में आहुतियां दी साथ ही ग्रहमंत्री की रैली को सफल बनाने की कामना की।रैली स्थल पर भूमि पूजन के दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, सुनील वर्मा, संजय सिंह त्रिलोकचन्दी, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, भाजपा नेता शशिभद्र सिंह, आशीष सिंह रानू ,अजय सिंह लीडर, गांधी सिंह, अरुण द्विवेदी, सभासद अरुण सिंह , संदीप गुप्ता, दिनेश चौरसिया , बूथ अध्यक्ष महेश कसौधन, सेक्टर संयोजक संजय सिंह मुन्ना सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।आपको बतादे आवास विकास परिषद के मैदान को ग्रहमंत्री की रैली के लिए तैयार कराया जा रहा है। सुल्तानपुर जिले में तीसरी बार ग्रहमंत्री अमित शाह आएंगे।केन्द्रीय ग्रहमंत्री 28 दिसम्बर को विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने आ रहे हैं।जनविश्वास रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।कल सबेरे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए. वर्मा की अगुवाई में प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, क्षेत्रीय मंत्री व रैली प्रभारी आशीष सिंह बघेल सहित भाजपा नेताओं ने आवास विकास मैदान का जिलाधिकारी रवीश कुमार,प्रभारी एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र अहिरवार , नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी श्यामेन्द्र मोहन के साथ रैली स्थल का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्था को चाक चौबन्द बनाने के लिए अधिनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए .वर्मा ने बताया कि जन विश्वास रैली में जिले के 29 हजार पन्ना प्रमुख सहित 50 हजार लोगों का लाने का लक्ष्य रखा गया है।डा.वर्मा ने कहा कि मौसम को देखते हुए वाटर प्रूफ पंडाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, रैली प्रभारी आशीष सिंह बघेल ने कहा गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा को ऐतिहासिक व अभूतपूर्व बनाने के लिए पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि ग्रहमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गीरि, क्षेत्रीय मंत्री व रैली प्रभारी आशीष सिंह बघेल 23 दिसम्बर से लगातार जिले में कैम्प किये हुए है और जनसभा की सफलता के लिए लगातार मैराथन बैठकें करते हुए तैयारी को अंतिम रूप दे रहे है।इस दौरान सुलतानपुर विधानसभा प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, उमा शंकर पांडे,प्रीति प्रकाश,धर्मेंद्र कुमार, आकांक्षा गौड़,जयप्रकाश तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसान मोर्चा के जिला मंत्री रवि प्रकाश शास्त्री ने मंत्रोचार के साथ मंच स्थल पर विधि- विधान से पूजा अर्चना कराई।

कोई टिप्पणी नहीं