ब्रेकिंग न्यूज

पत्नी को जुए में हारा पति,तलाक बोलकर खत्म किया रिश्ता


लखनऊ बलिया के एक पति ने अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया। पति दिल्ली में अपने दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था। तभी उसने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। जिसके बाद पति जुआ हार गया।हारने के बाद पति ने अपनी पत्नी से दो लाख रुपए की डिमांड की। जिसे पत्नी द्वारा न दिए जाने से नाराज पति ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ते को खत्म कर दिया।महिला ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। तब से महिला अपनी छोटी बेटी को लेकर इधर उधर न्याय के लिए घूम रही है। बलिया की जिलाधिकारी से उसने न्याय की गुहार लगाई है।मनियर थाना क्षेत्र का युवक दिल्ली में काम करता है। शादी के 6 साल बाद वो अपनी पत्नी को दिल्ली ले गया। पत्नी ने बताया कि जब वो दिल्ली गई तो उसे उसकी बुरी संगतों और आदतों के बारे में पता चला। पत्नी का आरोप है कि एक दिन उसके पति ने उसको भी दांव पर लगा दिया और जुए में हार गया।जानकारी होने पर किसी तरह वो वहां से जान बचाकर अपने मायके भागकर आई। मायके आने के बाद पति ने उससे दो लाख रुपए मांगे तो महिला ने देने से मना कर दिए। जिसके बाद पति ने उसको तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं