ब्रेकिंग न्यूज

राजद्रोह का आरोपी दरोगा बर्खास्त


 लखनऊ कानपुर आईजी मोहित अग्रवाल ने इटावा में तैनात राजद्रोह के आरोपी दरोगा विजय प्रताप को बर्खास्त कर दिया। विजय पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है। इसके साथ ही गौतमबुद्ध और आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने पर ड्यूटी छोड़कर भाग खड़ा हुआ था। बाद में बड़ा बवाल हुआ था।इसी तरह दरोगा पर अलग-अलग मामलों में पांच एफआईआर दर्ज हुई और जांच में सभी आरोप सही पाए गए। अनुशासनहीनता पर दरोगा को आईजी ने जांच-पड़ताल और सुनवाई के साथ ही साक्ष्यों के आधार पर नौकरी से निकाल दिया है।साल 2019 में इटावा में तैनाती के दरोगा विजय का पुलिस लाइन के एक अधिकारी से मनमुटाव हो गया था। तब उसे बिठौली थाने में जॉइनिंग मिली थी। लेकिन जाने के लिए गाड़ी नहीं दी गई। इससे नाराज होकर दरोगा विजय ने दौड़ लगाते हुए 60 किमी दूर स्थित बिठौली थाने में जॉइन करने का फैसला कर लिया था। लेकिन 40 किमी. दौड़ के बाद वह बेहोश हो गया था।

कोई टिप्पणी नहीं