ब्रेकिंग न्यूज

लखनऊ में प्रियंका गांधी का मौन व्रत शुरू


लखनऊ लखीमपुर कांड में केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में जीपीओ पार्क प्रांगण में गांधी प्रतिमा के पास मौन व्रत शुरू कर दिया है। गांधी प्रतिमा स्थल पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका ने मौन व्रत के साथ धरना शुरू किया है। प्रियंका के साथ कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी मौजूद हैं। मौन व्रत शुरू करने से पहले प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों के साथ लखीमपुर में ह्रदय विदारक घटना हुई है। सरकार आरोपियों को बचाने में लगी रही। ऐसा कभी नही हुआ जैसा भाजपा राज में हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आराधना मिश्रा, दीपक सिंह सहित कार्यकर्ता भी प्रियंका के साथ धरने पर बैठे हैं।लखनऊ के साथ ही उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस नेता मौन व्रत पर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं