ब्रेकिंग न्यूज

युवक ने किशोरी से किया रेप,पुलिस ने किया गिरफ्तार


सुलतानपुर नाबालिग बालिका से रेप। लंभुआ थाना क्षेत्र के जमखुरी गांव के  मठिया में   बीती शाम डेरी पर दुध देने गई 15 वर्षीय नाबालिक बालिका से रेप। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कल दिनांक 19.10.2021 को समय 7 बजे शाम थाना लंभुआ क्षेत्र अंतर्गत पीड़िता अपने कुछ सहेलियों के साथ अपने गांव के ही सरकारी ट्यूबवेल के पास दूध लाने गई थी। घर लौटते समय पीड़िता को पहले से सरपत की आड़ में छिपा विवेक गिरी पुत्र हरि विलास गिरी निवासी ग्राम मठिया मजरे जमखुरी थाना लंभुआ  ने जबरदस्ती खींच कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस संबंध में पुलिस द्वारा आज दिनांक 20.10.2021 को थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या - 507/2021 धारा - 323/504/506/376 व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।


   

कोई टिप्पणी नहीं