ब्रेकिंग न्यूज

भूमाफिया से परेशान महिला ने खुद को जमीन में गाड़ा


लखनऊ आगरा में भूमाफिया से परेशान एक महिला ने आज शुक्रवार को अपने खेत पर समाधि ले ली। उसने खुद को जमीन में गले तक गाड़ लिया। सिर्फ उसका सिर दिख रहा था। उसने कहा कि जब तक भूमाफिया पर कार्रवाई नहीं होती है अन्न-जल भी नहीं खाएगी-पियेगी। एक वीडियो भी उसका सामने आया है। जिसमें उसने कहा कि अगर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसके मरने के बाद बच्चों को भी दफन कर देना।यह बात जैसे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पता चली, सभी हरकत में आ गए। थाना सिकंदरा पुलिस और तहसील की टीम मौके पर पहुंची। 5 घंटे की मशक्कत के बाद महिला को समाधि से बाहर निकाला गया। जमीन की पैमाइश भी की गई।सिकंदरा के बाईपुर गांव की रहने वाली प्रेमलता पत्नी प्रमोद ने गांव के ही रिटायर्ड कर्नल सुरेंद्र सिंह, शांत कुमार, अश्वनी यादव और अन्य पर आरोप लगाया कि दबंग उसको खेत पर काम नहीं करने देते हैं। खेत पर कब्जा करना चाहते हैं। गुरुवार को कानूनगो और लेखपाल आए थे और गलत पैमाइश कर हमारा खेत दूसरे पक्ष के कब्जे में दिलवा दिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह महिला ने अपने खेत में गड्ढा खोद कर उसमें समाधि ले ली।महिला का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया। एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम और थाना सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को समझाकर दोबारा पैमाइश कराई गई। खेत कब्जे में आने के बाद महिला संतुष्ट हुई और पुलिस ने उसे समाधि से बाहर निकाला। 

कोई टिप्पणी नहीं