ब्रेकिंग न्यूज

पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा सभी किसान अपने ही खून


लखनऊपीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन किया है। वरुण गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुजफ्फरनगर में लाखों किसान धरना प्रदर्शन में जुटे हैं। वे हमारे अपने खून हैं। हमें उनके साथ सम्मानजनक तरीके से फिर से जुड़ने की जरूरत है। उनके दर्द, उनके नजरिए को समझें और जमीन तक पहुंचने के लिए उनके साथ काम करें।वरुण गांधी पहले और इकलौते भाजपा सांसद हैं, जिन्होंने खुलकर किसानों का समर्थन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं