ब्रेकिंग न्यूज

पत्नी ने अपने पति को लाइसेंसी बंदूक से उड़ाया


लखनऊ घरेलू कलह और विवाद के बाद शुक्रवार की देर रात महिला ने पति की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से हत्यारोपी पत्नी को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामला फतेहपुर जिले में हथगाम थाना क्षेत्र के सेंधिया गांव  का हैं ।गांव निवासी ओमप्रकाश हथगाम कस्बे में रह रहा था। यही रह कर गांव में खेती किसानी करता था। पिछले दो दिनों से उसका किसी बात को लेकर पत्नी श्रीमती देवी से विवाद चल रहा था। जिससे वह  तंग आ गई थी। शुक्रवार शाम फिर से पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों खाना खाकर सो गए थे। तभी देर रात करीब दो बजे घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी घर  के अन्य परिजन मौके पर पहुंचे जहां कमरे में ओमप्रकाश मृत हालत में खून से लथपथ पड़ा था। यह देख परिजन स्तब्ध रह गए और कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर सुबह पुलिस पहुंची और क्षेत्राधिकारी थरियांव  ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि लाइसेंसी डबल बैरल ओमप्रकाश की है। उसी से घटना को अंजाम दिया गया है। महिला को लाइसेंसी असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले की तफ्तीश की जा रही है, तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं