ब्रेकिंग न्यूज

छेड़छाड़ की शिकायत पर आरोपी के मां-बाप ने पीड़िता को जलाया


लखनऊ महोबा में रविवार को दहला देने वाली घटना हुई। एक महिला की ओर से की गई छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस बात को लेकर आरोपी के मां-बाप ने महिला पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आसपास के लोग गंभीर झुलसी महिला को फौरन जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों का कहना है महिला की हालत बेहद नाजुक है। वह 90 फीसदी तक झुलस गई है। पुलिस ने आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पिता भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।मामला महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली अंतर्गत ठठेवरा का है। रविवार सुबह विनीता किसी काम से घर से बाहर गई थी। करीब 10 बजे वह घर लौट रही थी तभी रास्ते में उसे रामसिंह और उसकी पत्नी शोभा रानी ने रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। विनीता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।झांसी मेडिकल कॉलेज में मौजूद विनीता के रिश्तेदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विपिन ने शनिवार दोपहर विनीता से छेड़खानी की थी। इसके बाद उसे धमकाया की शिकायत करने पर तुम्हें जला दिया जाएगा। विनीता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात उसकी गिरफ्तारी कर ली। जिससे उसके माता-पिता रंजिश मानने लगे।SP  सुधा सिंह ने बताया कि शनिवार को आरोपी कल्लू सिंह के खिलाफ विनीता ने छेड़खानी की तहरीर दी थी जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के माता-पिता ने विनीता पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने के लिए आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। SDM सुजान अब्दुल्ला ने विनीता के बयान के दर्ज किए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं