ब्रेकिंग न्यूज

राष्ट्रपति ने कहा खुद को स्वस्थ्य रखना ही इंसान का पहला कर्तव्य


लखनऊ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार दिनों के उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। शनिवार को उनका तीसरा दिन है। दो विश्वविद्यालयों के शिलान्यास के लिए राष्ट्रपति गोरखपुर पहुंचे हैं। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया।आयुष विश्वविद्यालय का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रपति ने गुरु गोरखनाथ को याद किया। बोले गुरु गोरखनाथ जी ने कहा था जो सुख है, वही स्वर्ग है और जो दुख है वही नरक। भारत में आरोग्य पर प्राचीनकाल से ही बल दिया जाता रहा है। कहा जाता है कि शरीर के सारी कर्तव्यों को पूरा करने का साधन होता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ्य रखना ही पहला दायित्व है।कार्यक्रम की शुरूआत में ही बारिश होने पर राष्ट्रपति ने खुशी जाहिर की। बोले, 'गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यस कार्यक्रम के दौरान भगवान इंद्रदेव भी अपना आशीर्वाद देने के लिए हम सभी के बीच आ गए हैं। भारतीय शास्त्रों में एक मान्यता है कि कोई शुभ कार्य संपन्न हो रहा है और उस दौरान आकाश से पानी की बूंदे गिरने लगे तो ये कहा जाता है कि ये शुभ कार्य अत्यतम शुभ हो गया। ये संयोग है।राष्ट्रपति ने आगे कहा, 'जब हम लोग सुबह लखनऊ से चले तो हमें लग रहा था कि गोरखपुर में आज बारिश हो सकती है। मन में लग रहा था कि अगर ये बारिश शाम को हुई तब तक तो कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा। लेकिन आप लोगों का इस विश्वविद्यालय के प्रति जो समर्पण है, उसको देखते हुए भगवान इंद्रदेव कार्यक्रम के बीच ही आशीर्वाद देने आ गए।

कोई टिप्पणी नहीं