हाईवे पर कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत
लखनऊ बस्ती में गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर NH-28 पर एक होटल के पास खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची सुरक्षित बची है। चालक की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायलों का ठीक तरह से इलाज और प्रभावितों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।गैस कटर से काटकर कार में फंसे सभी के शव को बाहर निकाला गया। कार में चालक सहित 7 लोग सवार थे, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोग थे। इसमे अनम (13) सुरक्षित बच गई है।मूलरूप से बिहार राज्य के भागलपुर के निवासी 50 वर्षीय अब्दुल अजीज लखनऊ के शारदा नगर में पत्नी और 4 बेटियों के साथ रहते थे। यहां प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे।अब्दुल का ससुराल झारखंड में है। शारदानगर का ही रहने वाला अभिषेक गाड़ी चला रहा था।सुरक्षित बची अनम(13) ने बताया हम सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ टक्कर हो गई। अम्मी, अब्बू और हम सब फंस गए थे। चारो तरफ खून ही खून था। कोई बोल नहीं पा रहा था। हमें निकाला गया।
कोई टिप्पणी नहीं