ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 524 नये मामले आये


लखनऊ।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,74,811 सैम्पल की जांच की गयी है, जिनमें से 1 लाख 24 हजार से अधिक टेस्ट आरटीपीसीआर के माध्यम से किया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 5,30,55,495 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 524 नये मामले आये हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1,757 कोविड-19 के मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 16 लाख 70 हजार लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 9,806 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 5,839 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिविटी दर 0.2 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.1 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,57,68,335 घरों के 17,19,84,778 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 4,61,412 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गयी है। 1,87,05,919 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 37,63,040 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 2,24,68,959 डोजें लगायी गयी हैं। उन्हांेने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें

कोई टिप्पणी नहीं