ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 208 नये मामले आये


लखनऊअपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,69,472 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 5,69,99,840 सैम्पल की जांच की गयी है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 208 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 302 लोग तथा अब तक 16,78,788 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 3,666 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 2,208 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिविटी दर 0.1 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.5 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,21,571 घरों के 17,22,17,441 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 8,24,008 लोगों को वैक्सीन की डोज लगायी गयी है। अब तक कुल 2,71,85,347 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि 21 जून से वैक्सीनेशन को और गति प्रदान करने के लिए क्लस्टर माॅडल आॅफ वैक्सीनेशन के पायलट प्रोजेक्ट अभियान का अच्छा परिणाम मिल रहा है। टीका सुरक्षित और प्रभावी है इसलिए टीकाकरण अवश्य करायें। उन्होंने बताया कि अन्य प्रदेशों से आने वाले लोग अपनी जांच अवश्य करायें। उन्हांेने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सेनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।

कोई टिप्पणी नहीं